8वें वेतन आयोग से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है। इससे करीब 11.41 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और सरकार इस पर कुल ₹2,009.61 करोड़ खर्च करेगी।

कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस?

सरकारी जानकारी के अनुसार, पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के लिए अधिकतम ₹17,951 दिए जाएंगे। इसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, तकनीशियन, पॉइंट्समैन और अन्य ग्रुप-C कर्मचारी शामिल हैं।

₹17,951 बोनस का गणित क्या है?

बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा ₹7,000 निर्धारित है। इसी आधार पर 78 दिनों के बोनस की अधिकतम राशि ₹17,951 बनती है। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इस पुरानी सीमा को बढ़ाया जाए, क्योंकि सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन ₹18,000 है। यदि गणना ₹18,000 के आधार पर की जाए, तो बोनस की राशि काफी अधिक हो सकती है, लेकिन फिलहाल सरकार ने निर्धारित सीमा में बदलाव नहीं किया है।

रेलवे के प्रदर्शन पर मिला बोनस

सरकार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने करीब 1,670 मिलियन टन माल की ढुलाई की और लगभग 741 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए बोनस को त्योहारी सीजन से पहले प्रोत्साहन के तौर पर मंजूरी दी गई है।

रेलवे कर्मचारियों को अब 8वें वेतन आयोग से भी वेतन और भत्तों में संभावित बदलाव की उम्मीद है। हालांकि, वेतन आयोग से जुड़े लाभ और बोनस अलग-अलग विषय हैं।

0 comments:

Post a Comment