1. UPSSSC भर्ती 2026: खेल क्षेत्र में नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर 108 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया घोषित की है। इसमें ग्राउंड्समैन, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, असिस्टेंट कोच (स्विमिंग), असिस्टेंट कोच (क्रिकेट) समेत अन्य पद शामिल हैं।
बता दें की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 4 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। पदों के अनुसार योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखी जा सकती है।
2. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 53 पदों पर भर्ती
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने भी शिक्षण क्षेत्र में नौकरी का अवसर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर सहित कुल 53 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gbu.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन से पहले जरूर देखें ये बातें
दोनों भर्तियों में पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित संस्थान की अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये दोनों भर्तियां एक अच्छा अवसर हो सकती हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment