1. पहली भर्ती में 1,784 पद
आयोग की अधिसूचना संख्या 26-Exam/2026 के तहत कुल 1,784 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है। इसमें स्टोरकीपर-कम-क्लर्क, फार्म क्लर्क, स्टेनोग्राफर और अन्य पद शामिल हैं। आवेदन की तारीख 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 निर्धारित बताई गई है।
2. दूसरी भर्ती में 1,156 पद
दूसरी भर्ती में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट स्टोरकीपर, टेक्निकल असिस्टेंट और इंस्ट्रक्टर मशीन सहित विभिन्न पद शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें।
3. युवा कल्याण विभाग में 412 पद
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 412 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अवधि 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक बताई गई है।
4. चौथी भर्ती में 380 पदों पर होगी भर्ती
आयोग की एक अन्य भर्ती में 380 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक निर्धारित बताई गई है।
कहां और कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment