कांग्रेस और बीजेपी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
13 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच किए गए इस सर्वे में 28,347 लोगों की राय शामिल होने का दावा किया गया है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 17 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 4 से 12 और शिरोमणि अकाली दल को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। वारिस पंजाब दे के खाते में भी 2 से 6 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।
भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की पसंद में आगे
सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए भगवंत मान को 39.36 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। वहीं, कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को 15.61 फीसदी और अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल को 10.42 फीसदी समर्थन मिलने का अनुमान है।
सरकार के कामकाज पर क्या कहती है जनता?
सर्वे के मुताबिक, 57.70 फीसदी उत्तरदाताओं ने पंजाब सरकार के कामकाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। दूसरी ओर, 22.12 फीसदी लोगों ने सरकार के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। कानून-व्यवस्था के मामले में 47.11 फीसदी लोगों ने संतुष्टि व्यक्त की, जबकि 36 फीसदी ने असंतोष जाहिर किया।
बीजेपी के वोट शेयर में बढ़ोतरी का अनुमान
सर्वे में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 38 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को करीब 24 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 14 फीसदी और शिरोमणि अकाली दल का घटकर 12.50 फीसदी रहने का आकलन किया गया है।
दरअसल, इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है। हालांकि, विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं और राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। ओपिनियन पोल के आंकड़े केवल अनुमान हैं, इन्हें चुनाव के अंतिम नतीजे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment