अब हर महीने खाते में आ सकती है राशि
फिलहाल वित्त रहित स्कूलों के शिक्षकों को मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम के आधार पर सालाना भुगतान किया जाता है। नई व्यवस्था में इस राशि को 12 हिस्सों में बांटकर हर महीने भुगतान करने की योजना है। प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षकों के बैंक खातों में सीधे रकम भेजी जाएगी।
स्कूल प्रबंधन की भूमिका होगी सीमित
नई व्यवस्था लागू होने पर शिक्षकों के भुगतान में स्कूल प्रबंधन का हस्तक्षेप कम हो सकता है। इससे राशि के वितरण में पारदर्शिता बढ़ने और शिक्षकों को समय पर पैसा मिलने की उम्मीद है।
विभाग जुटा रहा बैंक खातों की जानकारी
शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों के बैंक खातों का विवरण जुटाना शुरू कर दिया है। कई जिलों से जानकारी भी मिल चुकी है। सरकार की कोशिश है कि इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जाए।
वित्त रहित विद्यालयों के शिक्षक लंबे समय से सीधे बैंक खाते में भुगतान की मांग कर रहे थे। हालांकि, नई व्यवस्था कब से लागू होगी और भुगतान की राशि कितनी होगी, इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

0 comments:
Post a Comment