10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, निकली बंपर भर्ती!

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का अवसर सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में न्यूनतम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

4 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट का पद ग्रुप-C के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार 21,700 से 69,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है, जबकि SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये निर्धारित है।

उम्मीदवारों का चयन वस्तुनिष्ठ परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। इंटरव्यू 25 अंकों का होगा।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment