हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इस दुनिया में बहुत से आहार ऐसे हैं जिन्हे भिगोकर खाना लाभकारी साबित होता हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। साथ ही साथ इससे शरीर की इम्युनिटी भी अच्छी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जिसका सेवन हमेशा भिगोकर करें। इससे बीमारियां दूर रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मुनक्का :
दरअसल भिगा हुआ मुनक्का खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाएं नहीं बढ़ती हैं। क्यों की मुनक्का को मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन का पॉवर हाउस कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी बेहतर होती हैं। साथ ही इसका सेवन एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है। इसलिए आप इसका सेवन हमेशा भिगोकर ही करें।
अंजीर :
आप अंजीर को रोजाना भिगोकर ही खाएं क्यों की भिगी हुई अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 - 6 फैटी एसिड्स होते हैं। जो दिल की बीमारियों की रोकथाम करते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए आप अंजीर का सेवन रोजाना करें। ये हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी हैं।
बादाम :
भिगे हुए बादाम खाने से आंखों की रोशनी और दिमाग तेज होता है। साथ ही इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। इससे कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
अंकुरित मूंग :
अंकुरित को भिगे मूंग हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। क्यों की इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। इससे कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। पोटेशियम और मैग्नेशियम की भरपूर मात्रा में होने के कारण इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह कोलेस्ट्राल लेवल को भी कंट्रोल करता है।

0 comments:
Post a Comment