इन 5 बीमारियों का इलाज है कच्चा प्याज, जानें फायदे

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो कच्चा प्याज इंसान के सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर से कई बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों के लिए प्याज रामबाण होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 5 बीमारियों का इलाज है कच्चा प्याज। 
डायबिटीज :
प्याज डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। क्यों की इसमें पाए जाने वाले क्रोमियम डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन, एंटीडायबिटीक गुण पाए जाते है। जो की ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल रखते है। इसलिए आप प्रतिदिन प्याज का सेवन करें। 

पाचन तंत्र :
दरअसल प्याज में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिसके कारण पेट से कब्ज व गैस की समस्या दूर रहती हैं। साथ ही साथ पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द व कीड़े को खत्म करने में भी मदद करते है।

कान में दर्द :
प्याज का रस कान में होने वाले दर्द के लिए बहुत उपयोगी माना जाता हैं। अगर आपके कान में दर्द हो रहा हैं तो  आप प्याज को गर्म कर उसका रस निकाल कर कान में डाल लें। इससे जल्द ही कान के दर्द से राहत मिल जाएगी। साथ ही साथ आपका कान भी साफ हो जायेगा। 

आंख संबंधित बीमारी :
प्याज खाने से शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है जो कि काला व सफेद मोतियाबिंद आदि समस्याओं से बचाता है। इससे आंख की रोशनी अच्छी रहती हैं। साथ ही साथ आंख में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती हैं। 

कैंसर :
प्याज में क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन के गुण पाए जाते है जो कि ब्रेस्ट व पेट में होने वाले कैंसर की कोशिकाओं को मारने में मदद करते हैं। इससे ब्रेस्ट और पेट में कैंसर होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन प्याज का सेवन करना चाहिए।  

0 comments:

Post a Comment