हेल्थ डेस्क: खजूर इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। अगर आप प्रतिदिन सुबह उठकर इसका सेवन करते हैं तो इससे कई सारी बीमारियां दूर हो जाएगी। साथ ही साथ आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहेगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां खजूर के सेवन से दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की सुबह उठकर खाएं 5 खजूर, दूर होगी ये 5 बीमारियां।
दिल की बीमारी :
खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। इसके सेवन से दिल की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं। खजूर में पोटैशियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल देता हैं। इसलिए आप सुबह उठकर 5 खजूर जरूर जाएँ।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल :
खजूर में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटैशियम अधिक ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन लाभकारी माना जाता हैं।
एनीमिया की बीमारी :
शरीर में ब्लड की कमी के कारण कई लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में यह एनिमिया के उपचार का रामबाण इलाज है। लगातार खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है और एनीमिया की बीमारी से छुटकारा मिल जाता हैं।
नर्वस सिस्टम को रखे स्वस्थ :
खजूर में कई तरह के ऐसे विटामिन होते हैं जो नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी हैं। ये विटामिन नर्वस सिस्टम की कार्य प्रणाली को दुरुस्त रखते हैं। साथ ही साथ नर्वस सिस्टम स्वस्थ रहता हैं। यही नहीं इसमें मौजूद पोटैशियम दिमाग को अलर्ट और हेल्दी रखते हैं।
रतौंधी की बीमारी :
रोजाना खजूर खाने से न सिर्फ आंखें स्वस्थ रहती हैं बल्कि यह रतौंधी के इलाज में भी कारगर साबित होती हैं।रतौंधी से छुटकारा पाने के लिए खजूर का पेस्ट बनाकर उसे आंखों के चारों ओर लगाने से फायदा मिलेगा। आप चाहें तो खजूर खाकर भी रतौंधी से मुक्ति पा सकते हैं। इससे रतौंधी की बीमारी दूर हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment