लखनऊ, मेरठ, उन्नाव समेत हर जिले से 10 स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, उन्नाव समेत हर जिले से 10 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर योगी सरकार के द्वारा नए-नए कदम उठाये जा रहे हैं। साथ ही साथ स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने को लेकर भी काम किया जा रहा हैं।

बता दे की महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिलों के स्कूल कर्मियों को चिह्नित करते हुए इस सन्दर्भ में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। ताकि जल्द से जल्द हर जिले से 10 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा सके। 

मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार इस साल प्रदेशभर में 750 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की योजना पर काम कर रही हैं। इस स्कूल में छात्रों के लिए आधुनिक कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, बुक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास स्थापित किये जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment