पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया, बांका जिले में खुले 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की खरीद बिक्री करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के आदेश पर पटना, बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया, बांका समेत कई जिलों में 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोले गए हैं। ये कार्यालय इन जिलों के छोटे शहरों में स्थापित किया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार में बड़े शहरों के आस-पास के छोटे इलाकों में प्लॉट व फ्लैटों की बढ़ी रजिस्ट्री को देखते हुए सरकार ने 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोले हैं। इन कार्यालओं में 11 जूनियर रजिस्ट्रार समेत 33 नए पद भी सृजित कर दिए गए हैं।

इन जिलों में खुले 11 नए रजिस्ट्री कार्यालय?

कटिहार जिले के अमदाबाद एवं मनिहारी के लोगों के लिए मनिहारी में रजिस्ट्री ऑफिस होगा गया हैं।  

पटना जिले के फतुहा रजिस्ट्री कार्यालय में फतुहा के साथ ही दनियांवा और खुसरूपुर अंचल की रजिस्ट्री होगी।

पश्चिम चंपारण जिले के मंझौलिया एवं चनपटिया अंचल के लोगों के लिए चनपटिया में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया हैं।

पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी, लौरिया एवं रामनगर अंचल के लोगों के लिए लौरिया में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया है। 

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर अंचल के लोगों अब शाहपुर पटोरी में जमीन रजिस्ट्री करा सकेंगे।

पूर्णिया जिले के बनमनखी, के नगर, बड़हड़ा एवं कोठी अंचल के लोगों के लिए बनमनखी में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया है। 

बक्सर जिले के डुमरांव, ब्रह्मपुर, सिमरी, नवानगर, चौगाई, चक्की, केसठ और नगर परिषद डुमरांव अंचल के लोगों की रजिस्ट्री डुमरांव में ही होगी। 

बांका जिले के अमरपुर, रजौन, शंभुगंज, धौरेया और फुल्लीडुमर अंचल के लोगों के लिए अमरपुर में रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया है। 

वैशाली जिले में पातेपुर के 141 राजस्व ग्राम, जंदाहा के 23 राजस्व ग्राम और चेहराकला के आठ राजस्व ग्राम के लिए पातेपुर में जमीन रजिस्ट्री करा सकेंगे।

पटना जिले के बिहटा और मनेर अंचल के लोग दानापुर, मसौढ़ी या बिक्रम की जगह बिहटा अवर निबंधन कार्यालय में ही रजिस्ट्री करा सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment