खबर के अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, भदोही, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, सुलतानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और उन्नाव स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की प्लेटफोर्म टिकट के दामों में वृद्धि करने को लेकर रेलवे ने कहा है की त्योहारों के सीजन में भीड़ को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया हैं। यह नियम दो अक्टूबर से पांच नवंबर तक लागू रहेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।
इससे पहले कोरोना के दौरान जब ट्रेनों को दोबारा शुरू किया गया था तो कई स्टेशनाें पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी। लेकिन इस बार त्योहारों के सीजन में भी प्लेटफार्म टिकट के दामों में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment