पटना, जमुई, लखीसराय, बांका समेत 16 जिलों में शुरू हुआ बालू खनन

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के आदेश के बाद पटना, जमुई, लखीसराय, बांका समेत 16 जिलों में बालू खनन शुरू कर दिया गया हैं। पुराने बंदोबस्तधारियों से रायल्टी लेकर खनन की अनुमति दी गई हैं। 

खबर के अनुसार सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिले में रायल्टी लेकर खनन शुरू करने को कहा हैं। लेकिन अभी राज्य के 16 जिलों में ही पुराने बंदोबस्तधारियों के द्वारा बालू खान की प्रक्रिया को शुरू किया गया हैं। 

आपको बता दें की बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड की देखरेख बिहार के पटना, जमुई, लखीसराय, बांका, नवादा, अरवल, बेतिया, मधेपुरा, बक्सर, भोजपुर, किशनगंज, वैशाली, सारण, औरंगाबाद, रोहतास और गया में बालू खनन प्रारंभ किया गया हैं। 

वहीं दूसरी तरफ अगले पांच वर्ष के लिए बालू घाटों के बंदोबस्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई हैं। खान व भूतत्व विभाग के आदेश के बाद राज्य के 28 जिलों में नए सिरे से बंदोबस्ती के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही हैं। इसके तहत 900 बालू घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment