पटना, भागलपुर, अररिया समेत कई जिलों में पांव पसार रहा डेंगू, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, अररिया समेत कई जिलों में डेंगू पांव पसार रहा हैं। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से निपटने के लिए अलर्ट पर हैं। 

खबर के अनुसार बिहार की राजधानी पटना इन दिनों डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर पटना के पीएमसीएच अस्पताल, आइजीआइएमएस और एनएमसीएच अस्पताल में डेंगू के रिकॉर्ड 125 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

आपको बता दें की वर्तमान में पटना के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 150 से अधिक मरीज भर्ती हैं। वहीं हर दिन करीब 100 मरीज डेंगू से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अगर बात भागलपुर की करें तो यहां भी डेंगू ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया हैं। 

भागलपुर में सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया है डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सदर अस्पताल में पांच बेड के डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अररिया जिले में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के तीन नये मरीज मिले हैं। ऐसे में लोगों को मच्छरों से सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

0 comments:

Post a Comment