आपको बता दें की पीटीआर, दुधवा और कतर्निया घाट के जंगल को मिलाकर उत्तर प्रदेश में देश का 33वां और यूपी का दूसरा हाथी रिजर्व बनाया जाएगा। इस जगह पर तेंदुए, बाघ के साथ अब हाथियों का भी संरक्षण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
खबर के अनुसार हाथी रिजर्व बनाने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व का 2200 वर्ग किलोमीटर, बफरजोंन का 3700 वर्गकिलोमीटर, दक्षिण खीरी का 144 वर्ग किलोमीटर का एरिया को इसमें शामिल किया गया हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है की केंद्र सरकार ने यूपी में तराई हाथी अभ्यारण्य बनाने की मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत-दुघवा रेंज में हाथियों को संरक्षण के लिए हाथी रिजर्ब बनाया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment