मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल संभाग में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। 

खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने से उसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इससे मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आसमान में बदल छाए रहेंगे। हालांकि इंदौर, उज्जैन सहित मालवा अंचल में मौसम साफ रहने की संभावना हैं। लेकिन जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल संभाग में एक दो स्थान पर बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दुरी पर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बना है। साथ ही साथ यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दे सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment