खबर के अनुसार इस रूट पर रेलवे के द्वारा छपरा-दिल्ली-छपरा त्योहार विशेष 05315/05316 द्विसाप्ताहिक गाड़ियों का संचालन 12 फेरों के लिए किया जाएगा। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
दिल्ली से हापुड़, हरदोई, लखनऊ, बलिया, छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 05316 : दिल्ली-छपरा त्योहार स्पेशल ट्रेन 04 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 14.00 बजे (दो बजे) खुलेगी और वहीं दिल्ली शाहदरा से 14.16 बजे, गाज़ियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़, मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट, जौनपुर, औंड़िहार तथा बलिया से 11.58 बजे छूटकर दूसरे दिन 13.20 बजे छपरा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 05315 : छपरा-दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन 03 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को छपरा से सुबह 11:15 बजे खुलेगी और बलिया, गाजीपुर सिटी, औडिहार, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या कैंट होकर लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन 11.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment