खबर के अनुसार बिहार में एकबार फिर से मानसून का सिस्टम एक्टिव होता नजर आ रहा हैं। ऐसे में राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती हैं। वहीं एक दो स्थान पर वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना हैं।
आपको बता दें की आज पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया, गोपालगंज, बेगूसराय, सीतामढ़ी, वैशाली, नवादा, बेगूसराय,समस्तीपुर, शेखपुरा, छपरा और सीवान में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकते हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की हैं की खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले और बड़े पेड़-पौधें के पास ना रहें। बता दें की पिछले कुछ दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में कई लोगों ने वज्रपात से अपनी जान गवाई हैं, इसलिए सावधान रहें।

0 comments:
Post a Comment