खबर के अनुसार रांची और पटना के बीच चलने वाले इस छठ स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज अप एण्ड डाउन दिशा में लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, सोन नगर, गया एवं जहानाबाद स्टेशन पर होगी। यात्रीगण इस स्टेशन पर चढ़ या उतर सकते हैं।
रांची और पटना के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल?
ट्रेन नंबर 08624 : रांची - पटना छठ स्पेशल ट्रेन रांची से 29 अक्टूबर2022 को 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, सोन नगर, गया एवं जहानाबाद स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 08623 : पटना - रांची स्पेशल ट्रेन पटना से दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को 11.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.35 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन भी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:
Post a Comment