पटना-पूर्णिया समेत पूरे बिहार में रहेगा सूर्य ग्रहण का असर

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार यानि की 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला हैं। इस सूर्यग्रहण का असर पटना-पूर्णिया समेत पूरे बिहार में देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों के जातक को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। 

खबर के अनुसार पटना में मंगलवार को सूर्योदय सुबह 5.53 बजे होगा, जबकि सूर्यास्‍त का समय शाम 5.13 बजे हैं। वहीं शाम को 4.42 बजे से पटना में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। पूरे बिहार में रहने वाले लोगों को इस बार सूर्यग्रहण दिखाई देगा।

आपको बता दें की पटना-पूर्णिया समेत पूरे बिहार में सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जायेगा। इसलिए लोगों को इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। वहीं सूर्य ग्रहण के उपरांत लोग गंगा एवं अन्य जलाशयों में स्नान करें और ग्रहण से छुटकारा पाए।

सूर्य ग्रहण का समय : ज्योतिष की मानें तो यह सूर्य ग्रहण देश के कई स्थानों पर भारतीय समानुसार 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ग्रहण समाप्त हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment