1. KH-47M2 किंज़ाल (Kinzhal) – रूस
रूस की यह हाइपरसोनिक एयर-लॉन्च्ड मिसाइल 10 गुना ध्वनि की गति से यात्रा करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह रडार को चकमा देने में सक्षम है और इसे पकड़ना या रोकना लगभग असंभव है। किंज़ाल का इस्तेमाल रूस ने यूक्रेन युद्ध में भी किया है।
2. AGM-158 JASSM – अमेरिका
अमेरिका की यह स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल "लौ-ऑब्ज़र्वेबल टेक्नोलॉजी" का उपयोग करती है, जिससे यह रडार पर दिखाई नहीं देती। इसकी रेंज लगभग 370 किलोमीटर (JASSM) से लेकर 1,000 किलोमीटर (JASSM-ER) तक हो सकती है। यह गाइडेड वारहेड के साथ आती है और दुश्मन के अहम ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाती है।
3. DF-17 – चीन
यह मिसाइल चीन की हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी स्पीड और ऊंचाई में लगातार बदलाव इसे रडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से बचने में मदद करते हैं। DF-17 अमेरिका और भारत जैसे देशों की भी चिंता बढ़ा चुकी है।
4. BRAHMOS-NG- भारत
यह सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का अपग्रेडेड वर्जन है। इसका आकार छोटा है, जिससे इसे आसानी से लड़ाकू विमानों से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी गति 3 Mach (ध्वनि की तीन गुना) है और स्टील्थ कोटिंग इसे दुश्मन के रडार से छुपा लेती है।
5. Storm Shadow – ब्रिटेन/फ्रांस
यह स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल यूरोपीय देशों की संयुक्त परियोजना है। इसकी रेंज 250–560 किलोमीटर है और यह जमीन या समुद्र के अहम ठिकानों को निशाना बना सकती है। इसे रडार से पकड़ना बहुत मुश्किल माना जाता हैं, जो इसे खतरनाक बनाता हैं।
0 comments:
Post a Comment