1. F-22 रैप्टर (अमेरिका)
औसतन कीमत: ₹1,200 करोड़ से अधिक
सुपरसोनिक स्पीड, स्टेल्थ डिजाइन और एयर डॉमिनेंस की वजह से F-22 को दुनिया का सबसे खतरनाक एयर-टू-एयर फाइटर माना जाता है। हालांकि इसकी बिक्री अमेरिका ने किसी अन्य देश को नहीं की है।
2 .F-35 लाइटनिंग II (अमेरिका)
औसतन कीमत: ₹900–1,100 करोड़ (वेरिएंट पर निर्भर)
अमेरिका का यह लड़ाकू विमान आज की तारीख में सबसे एडवांस्ड माने जाने वाले विमानों में शुमार है। इसे स्टेल्थ टेक्नोलॉजी, अत्याधुनिक सेंसर और मल्टीरोल क्षमता से लैस किया गया है। यह दुश्मन की नज़रों में आए बिना हमला कर सकता है।
3. Eurofighter Typhoon (यूरोप)
औसतन कीमत: ₹800–1,000 करोड़
यह विमान ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और स्पेन की संयुक्त परियोजना है। इसकी डेल्टा विंग डिजाइन और उन्नत हथियार प्रणाली इसे बहुउद्देश्यीय (मल्टीरोल) बनाती है।
4. Dassault Rafale (फ्रांस)
औसतन कीमत: ₹700–950 करोड़
भारत की वायुसेना में हाल ही में शामिल हुए राफेल ने अपनी ताकत बालाकोट स्ट्राइक और गालवान संघर्ष के बाद दिखाई। यह विमान हर मौसम में मिशन अंजाम देने में सक्षम है और अत्याधुनिक रडार व इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है।
5. Sukhoi Su-57 (रूस)
औसतन कीमत: ₹600–750 करोड़
यह रूस का पहला स्टेल्थ फाइटर जेट है, जिसे पांचवीं पीढ़ी की तकनीक के साथ बनाया गया है। इसकी तेज़ गति और मैन्युवरिंग क्षमता इसे रूस की वायु शक्ति का अहम स्तंभ बनाती है।
0 comments:
Post a Comment