6 देशों के पास बड़ा लड़ाकू बेड़ा
1 .संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेना है, जिसमें करीब 13,043 सैन्य विमान शामिल हैं। इसके प्रमुख विमान हैं F-22 रैप्टर, F-35 लाइटनिंग II, और F-15 ईगल, जो अत्याधुनिक स्टील्थ और मल्टीरोल क्षमताओं से लैस हैं।
2 .रूस: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस का स्थान आता हैं। बता दें की रूस के पास 4,292 सैन्य विमान हैं। Su-57, Su-35, और MiG-29 जैसे विमान इसकी ताकत हैं। रूस अपनी एयर पावर को लगातार आधुनिक तकनीक से लैस कर रहा है।
3 .चीन: चीन के पास 3,309 सैन्य विमान हैं। चीन का प्रमुख विमान Chengdu J-20 स्टील्थ फाइटर है, जो उसकी उभरती सैन्य ताकत का परिचायक है।
4 .भारत: भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना रखता है, जिसमें 2,229 विमान हैं। Su-30MKI, राफेल और हल्का लड़ाकू तेजस इसके मुख्य हथियार हैं।
5 .दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया के पास 1,592 सैन्य विमान हैं। अमेरिकी तकनीक पर आधारित F-35A और स्वदेशी KF-21 बोरामे इसके मुख्य विमान हैं।
6 .जापान: जापान के पास 1,443 विमान हैं। Mitsubishi F-2 और F-35 लाइटनिंग II इसके प्रमुख विमान हैं, जो आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इन देशों की बढ़ती वायु ताकत वैश्विक शक्ति संतुलन में निर्णायक भूमिका निभा रही है।
0 comments:
Post a Comment