1. स्टील्थ ड्रोन
भारत अपनी सेना के लिए स्टील्थ तकनीक से लैस ड्रोन विकसित कर रहा है, जो दुश्मन की राडार निगरानी से बचकर गुप्त मिशन को अंजाम दे सकते हैं। ये ड्रोन टोही और हमले दोनों में सक्षम होंगे, जो युद्धक्षेत्र में बड़ी रणनीतिक बढ़त देंगे।
2.हाइपरसोनिक मिसाइल
ब्रह्मोस मिसाइल परिवार में ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल सबसे उन्नत हथियार है। इसकी गति ध्वनि की 7 गुना से भी अधिक है, जिससे यह दुश्मन के लिए पकड़ पाना बेहद मुश्किल होता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता और सटीकता भारत की अगली पीढ़ी की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाएगी। भारत इसका निर्माण कर रहा हैं।
3. AMCA स्टील्थ फाइटर जेट
अडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) भारत का नया स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसे भारतीय वायु सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। AMCA में स्टील्थ तकनीक, अत्याधुनिक एयरोडायनेमिक्स और रडार में पकड़ से बचने की क्षमता होगी। यह जेट भविष्य के हवाई युद्धों में भारत को श्रेष्ठ बनाएगा।
4. घातक लेजर हथियार का निर्माण
भारत लेजर हथियारों पर भी काम कर रहा है, जो मिसाइलों, ड्रोन और अन्य हवाई खतरों को निशाना बनाने में सक्षम होंगे। ये हथियार तेज, सटीक और रडार से बचने वाले लक्ष्यों को भी प्रभावी तरीके से खत्म कर सकेंगे। लेजर हथियार भारत की रक्षा प्रणाली में क्रांति ला सकते हैं।
5. अग्नि-6 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM)
अग्नि श्रृंखला की नवीनतम मिसाइल, अग्नि-6, भारत की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल होगी। इसकी मारक क्षमता 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा होगी, जिससे यह वैश्विक स्तर पर भारत की परमाणु शक्ति संतुलन को मजबूती देगी। अग्नि-6 भारत की स्ट्रैटेजिक डिटेरेंस नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
0 comments:
Post a Comment