दुनिया की टॉप 6 स्पेस एजेंसियां, इस रैंक पर है भारत!

नई दिल्ली। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा तेज़ होती जा रही है, और भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) अब इस दौड़ में तेजी से ऊंचाइयां छू रही है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ISRO को दुनिया की टॉप 5 स्पेस एजेंसियों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं का भी प्रमाण है।

अंतरिक्ष की अग्रणी शक्तियां

आज दुनिया में कई ऐसी स्पेस एजेंसियां हैं जो अनुसंधान, उपग्रह प्रक्षेपण, मानव अंतरिक्ष मिशन और सौर-मंडलीय खोजों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित छह एजेंसियों को वैश्विक स्तर पर सबसे प्रभावशाली माना जाता है:

1. NASA (अमेरिका):

विश्व की सबसे बड़ी और शक्तिशाली स्पेस एजेंसी। चंद्रमा पर मानव भेजने से लेकर मंगल और ब्रह्मांड की गहराइयों तक पहुंचने में इसकी अहम भूमिका रही है।

2. ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी):

22 यूरोपीय देशों का साझा संगठन, जिसने रोसेटा जैसे ऐतिहासिक मिशनों को अंजाम दिया। ये ब्रह्मांड की गहराइयों तक पहुंचने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

3. Roscosmos (रूस):

सोवियत युग से लेकर अब तक रूस अंतरिक्ष अनुसंधान में अग्रणी रहा है। यूरी गागरिन को अंतरिक्ष में भेजने का श्रेय इसी एजेंसी को जाता है।

4. CNSA (चीन):

हाल ही में चंद्रमा और मंगल तक पहुंच बनाने में चीन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसका तियांगोंग स्पेस स्टेशन वर्तमान में कार्यरत है।

5. ISRO (भारत):

भारत की यह एजेंसी अपने लागत-प्रभावी लेकिन तकनीकी रूप से उन्नत मिशनों के लिए जानी जाती है। चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बना दिया है।

6. JAXA (जापान):

हायाबूसा मिशन के ज़रिए क्षुद्रग्रहों से नमूने लाकर जापान ने अंतरिक्ष अनुसंधान में नई दिशा दी। जापान चंद्रमा पर भी मिशन भेजने में सफल रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment