कितनी मात्रा है सुरक्षित?
पोषण विशेषज्ञों की मानें तो एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए रोज़ाना 5 से 7 बादाम पर्याप्त होते हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए बादाम अधिक सुपाच्य होते हैं और इनके पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होते हैं।
बादाम के फ़ायदे
1. दिमाग़ तेज़ करता है: बादाम में मौजूद विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। यह याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार करता है।
2. दिल को रखे स्वस्थ: बादाम में हेल्दी फैट्स (मोनो-अनसेचुरेटेड फैट्स) होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा घटाते हैं।
3. मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है: प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर बादाम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देते हैं।
4 .त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है: बादाम में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
कितने बादाम ज़्यादा माने जाते हैं?
विशेषज्ञों का कहना है कि 10 से अधिक बादाम प्रतिदिन नियमित रूप से खाना कुछ लोगों के लिए भारी पड़ सकता है, विशेषकर उन्हें जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हों या जिन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हों। अधिक मात्रा में सेवन करने से कैलोरी ज़्यादा हो सकती है और गैस, कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या बच्चों और बुजुर्गों की मात्रा अलग होती है?
जी हाँ। बच्चों के लिए 2–4 बादाम प्रतिदिन पर्याप्त होते हैं, वहीं बुजुर्गों को भी उनकी पाचन क्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 4–5 बादाम तक सीमित रहना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment