10 अक्टूबर को करवा चौथ: 5 राशियों के जीवन में दस्तक देगा सच्चा प्यार

धर्म डेस्क। करवा चौथ, पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का पर्व, इस वर्ष 10 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। चांद की प्रतीक्षा, सज-धज कर व्रत रखना और चंद्रदर्शन के साथ व्रत खोलना यह पर्व न केवल प्रेम की अभिव्यक्ति है, बल्कि रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का भी प्रतीक है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार का करवा चौथ खगोलीय दृष्टिकोण से कुछ खास है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि पांच राशियों के जातकों के जीवन में प्रेम की नई कहानी शुरू हो सकती है। कहीं पुराना रिश्ता गहराएगा तो कहीं नया प्रेम दस्तक देगा।

जानिए कौन-सी हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां:

1. वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए करवा चौथ प्रेम और विश्वास का नया अध्याय लेकर आ रहा है। विवाहित जीवन में पारस्परिक समझ बढ़ेगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। पुराने मतभेद इस दिन खत्म हो सकते हैं।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह करवा चौथ विशेष बन सकता है। लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति समाप्त होगी और एक स्पष्ट दिशा मिलेगी। शादीशुदा जीवन में मिठास बढ़ेगी और अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

3. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह पर्व किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। पुराने रिश्ते फिर से जीवित हो सकते हैं। यदि किसी कारणवश दूरी आई थी, तो वह खत्म हो सकती है। प्रेम में नयापन और स्थिरता दोनों का अनुभव होगा।

4. वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को करवा चौथ पर गहरे भावनात्मक संबंधों की अनुभूति होगी। जिन लोगों ने अब तक अपने दिल की बात छुपा रखी थी, वे इसे साझा करने का साहस पाएंगे। विवाहितों के लिए यह दिन समझ और सहयोग का प्रतीक बन सकता है।

5. मीन राशि

मीन राशि के लिए यह करवा चौथ नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। अकेले लोग किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो भविष्य में उनका जीवनसाथी बन सकता है। विवाहितों को अपने साथी से कोई खास उपहार या भावनात्मक जुड़ाव की अनुभूति होगी।

0 comments:

Post a Comment