विश्वविद्यालय में पढ़ाई और सुविधाएं
125 एकड़ में स्थापित इस विश्वविद्यालय में वानिकी, कृषि वानिकी, सामाजिक वानिकी और औद्यानिकी (हार्टिकल्चर) से जुड़े कोर्स उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए 500 कमरे वाले छात्रावास, प्रशासनिक भवन, क्लासरूम, ऑडिटोरियम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेल का मैदान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
शोध और नवाचार को मिलेगा बल
वानिकी विश्वविद्यालय न केवल छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर देगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शोध को भी बढ़ावा देगा। विद्यार्थी यहां प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरणीय संरक्षण और पारिस्थितिकी पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
वन्यजीव और पर्यावरण में सहयोग
विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को पारिस्थितिकी, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु विज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञता देना है। इससे प्रदेश और देश दोनों में वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
निर्माण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधुनिक परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

0 comments:
Post a Comment