खुशखबरी से झूमे युवा! यूपी में 2 नई भर्तियों का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए वर्ष 2026 की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। राज्य में दो प्रमुख विभागों द्वारा हजारों पदों पर सरकारी भर्तियों का ऐलान किया गया है। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन भर्तियों से युवाओं को सुरक्षित सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026: 7994 पदों पर मौका

UPSSSC ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार चयन प्रक्रिया UPSSSC नियमों के तहत आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का PET-2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

मुख्य विवरण:

पद: राजस्व लेखपाल

कुल पद: 7994

आवेदन शुरू: 29 दिसंबर 2025

अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

वेतनमान: पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100 प्रतिमाह)

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा व नियमों के अनुसार

UP पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती: 1352 पद

वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘ए’ के 1352 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर उपलब्ध है।

मुख्य विवरण:

पद: कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘ए’

कुल पद: 1352

आवेदन शुरू: 16 दिसंबर 2025

अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026

चयन प्रक्रिया: बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

इन दोनों भर्तियों को लेकर प्रदेश के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में पद निकलने से बेरोजगारी कम करने में मदद मिलेगी और योग्य उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment