बांका, गया और जहानाबाद में नए अधिकारी
जारी आदेश के अनुसार, बांका, गया और जहानाबाद जिलों में नए निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
जहानाबाद: दिनेश कुमार को खान निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गया: मृत्युंजय कुमार झा और प्रीति लता को पदस्थ किया गया।
इन नियुक्तियों से इन जिलों में खनन गतिविधियों की निगरानी और नियमों के पालन में सुधार की उम्मीद है।
मुख्यालय में छह निरीक्षक देंगे योगदान
विभागीय निर्णय के तहत अलग-अलग जिलों में कार्यरत छह निरीक्षक को मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है। इनमें शामिल हैं:
बांका से अलका कुमारी,
जहानाबाद से नैयर साबिक,
गया से प्रवण सुमन,
किशनगंज से राहुल महतो,
नालंदा से अभिलाषा गुप्ता,
दरभंगा से मानसी प्रिया।
मुख्यालय में योगदान देने के बाद इन अधिकारियों को विभागीय जरूरतों के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

0 comments:
Post a Comment