मेष राशि:
बुध का शुभ प्रभाव मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा और उत्साह लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत मिलेंगे, वहीं नए व्यवसाय की योजना बनाने का यह उपयुक्त समय रहेगा। यात्राओं से भी लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, इसलिए यह राजयोग इन जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। अचानक धन लाभ की संभावनाएँ बनेंगी। निवेश से फायदा होगा और पुरानी आर्थिक बाधाएँ दूर होंगी। छात्रों के लिए यह अवधि सफलता से भरी रहेगी।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को बुध का यह प्रभाव मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्रदान करेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को सराहना मिलेगी, और वरिष्ठों का सहयोग मिलना आसान होगा। नई साझेदारी या समझौते लाभ देने वाले रहेंगे।
कन्या राशि:
कन्या राशि पर बुध की सकारात्मक दृष्टि स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए बेहद अनुकूल है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। इंटरव्यू, प्रमोशन या नई नौकरी के लिए यह समय शुभ है। लेखन, मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए बुध राजयोग भाग्य का साथ लेकर आ रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और बाधाएँ कम होंगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति होगी। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

0 comments:
Post a Comment