UP Job Alert: 4 विभागों में नई भर्ती, युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के अलग-अलग विभागों और विश्वविद्यालयों में नई भर्तियों की घोषणा की गई है। इन भर्तियों के माध्यम से कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इनमें 10वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

1 .संत कबीर नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती

संत कबीर नगर जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 5 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी और इसकी अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 .प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर और वैज्ञानिक पद

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए B.Sc और M.Sc योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 28 मार्च 2026 तक चलेगी। यह भर्ती पर्यावरण और विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है।

3 .इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिसर्च से जुड़े पद

प्रसिद्ध इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इन्वेस्टिगेटर और कैजुअल स्टाफ के कुल 20 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए M.A की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह अवसर शोध और अकादमिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

4 .डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में फैकल्टी भर्ती

उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए भी सुनहरा मौका है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (DBRAU) ने फैकल्टी के 53 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment