केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: इन राज्यों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों में परिवहन व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

1 .यूपी के जेवर हवाई अड्डे के लिए सड़क परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में बन रहे जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की संशोधित लागत लगभग 3,630.77 करोड़ रुपये तय की गई है। इस सड़क के बनने से यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में आसानी होगी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

2 .पश्चिम बंगाल और झारखंड के दो बड़ी रेल परियोजनाओं को भी स्वीकृति

सरकार ने पश्चिम बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाली दो बड़ी रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 4,474 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं के तहत सैंथिया से पाकुड़ और संतरागाछी से खड़गपुर के बीच चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इससे रेल मार्ग की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी। नई रेल लाइनों के बनने से कोयला, पत्थर, डोलोमाइट, सीमेंट, जिप्सम, लोहा-इस्पात और खाद्यान्न जैसे जरूरी सामानों के परिवहन में काफी सुविधा होगी।

3 .तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया हैं

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद यहां से विदेशों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है और कई विमान कंपनियां यहां से सेवाएं शुरू कर सकती हैं। मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति मिल सकती है। साथ ही विदेशी यात्रियों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

0 comments:

Post a Comment