मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कुछ जगहों पर लोगों में घबराहट फैल सकती है, लेकिन प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या डर के कारण पेट्रोल-डीजल जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार पर लगातार नजर रखी जाए ताकि कहीं भी कृत्रिम संकट पैदा न होने पाए।
सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने और जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था पेट्रोल, डीजल या गैस की जमाखोरी करते हुए पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में आने वाले त्योहारों की तैयारियों की भी समीक्षा भी की गई। चैत्र नवरात्र के दौरान प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इन स्थानों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। सरकार ने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाए। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल समय पर पूरा करने को कहा गया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment