कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वां वेतन आयोग देगा भारी एरियर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं, तो कर्मचारियों को लगभग 20 महीने का लंबित एरियर मिल सकता है। यह राशि कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत का बड़ा स्रोत बन सकती है और अनुमानित तौर पर 3.6 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकती है।

किसे कितना मिलेगा एरियर?

एरियर की राशि कर्मचारियों के पे लेवल पर निर्भर करेगी। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कम है, उन्हें अपेक्षाकृत अधिक फायदा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर:

लेवल-1 (बेसिक 18,000 रुपये): 3.6 लाख से 5.65 लाख रुपये तक

लेवल-8 (बेसिक 47,600 रुपये): 9.5 लाख से 15 लाख रुपये तक

फिटमेंट फैक्टर: गेमचेंजर

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाएगा। पिछली बार 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। इस बार सरकार 2.0 से 2.57 के विकल्पों पर विचार कर रही है, जबकि कर्मचारी संगठन इसे 3.0–3.25 तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अगर मांग स्वीकार होती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 रुपये तक जा सकती है। इससे कर्मचारियों के वेतन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

2026 से लागू होने की संभावना

हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं, और उन्हें अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर सौंपनी है। इसके बाद सरकार अंतिम निर्णय लेगी और नए वेतन ढांचे को लागू करेगी।

कर्मचारियों की राय को महत्व

आपको बता दें की सरकार इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारियों से सुझाव मांग रही है। इसके लिए MyGov पोर्टल पर फीडबैक लिया जा रहा है। 

0 comments:

Post a Comment