ग्रेजुएट पास के लिए बड़ा अवसर: 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क। असम के युवाओं के लिए नौकरी का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। असम कोऑपरेटिव एप्पेक्स बैंक (Assam Cooperative Apex Bank) ने 2026 में सहायक (Assistant) पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती सभी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए खुली है, और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

पदों का विवरण

कंपनी का नाम: Assam Cooperative Apex Bank

पद का नाम: Assistant (सहायक)

कुल पद: 150

वेतन: ₹18,730 से ₹68,040 प्रति माह + ग्रेड पे ₹4,400 + अन्य मान्य भत्ते

पात्रता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है, न्यूनतम 45% अंक होना चाहिए। कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणपत्र आवश्यक। न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन की शुरुआत: 20 मार्च 2026

अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट: acab.bank.in

भर्ती का महत्व

यह अवसर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए वित्तीय क्षेत्र में स्थिर और प्रतिष्ठित करियर बनाने का एक शानदार रास्ता है। बैंकिंग सेक्टर में यह पद न केवल अच्छे वेतन के साथ आता है, बल्कि कर्मचारी लाभ और करियर ग्रोथ के भी कई अवसर प्रदान करता है।

0 comments:

Post a Comment