हालिया घटनाओं और दावों ने यह संकेत दिया है कि स्टील्थ जेट पूरी तरह अजेय नहीं हैं। इससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या हवाई युद्ध की रणनीति अब बदलने वाली है।
स्टील्थ तकनीक की सीमाएं सामने
स्टील्थ जेट्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे रडार से कम दिखाई दें। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक हर तरह के खतरे से सुरक्षा नहीं देती। कई तकनीकों, खासकर हीट-ट्रैकिंग और इंफ्रारेड सिस्टम, के जरिए इन विमानों की पहचान संभव होती जा रही है। यानी अब केवल रडार से बचना ही पर्याप्त नहीं रह गया है।
एंटी-स्टील्थ सिस्टम का बढ़ता प्रभाव
दुनिया भर में अब ऐसे सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं जो स्टील्थ विमानों को भी ट्रैक कर सकते हैं। इनमें एडवांस्ड रडार, मल्टी-सेंसर नेटवर्क और इन्फ्रारेड ट्रैकिंग तकनीक शामिल हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में “क्वांटम रडार” जैसी तकनीकें स्टील्थ जेट्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं, खासकर कम दूरी पर।
5वीं से 6वीं पीढ़ी की ओर बढ़ता कदम
अब तक F-35 Lightning II, Sukhoi Su-57 और Chengdu J-20 जैसे 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को अत्याधुनिक माना जाता था। लेकिन अब दुनिया 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स की ओर तेजी से बढ़ रही है। ये विमान सिर्फ स्टील्थ ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन के साथ टीमिंग और लेजर हथियारों जैसी तकनीकों से लैस होंगे। साथ ही इसमें क्वांटम का इस्तेमाल किया जायेगा।
आने वाले समय में भविष्य की लड़ाई कैसी होगी?
जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में हवाई युद्ध केवल स्टील्थ पर निर्भर नहीं रहेगा। डेटा-लिंक, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेटवर्क आधारित ऑपरेशन ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

0 comments:
Post a Comment