1. सेब
सेब को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। रोज एक सेब खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
2. अनार
अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यह रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है।
3. केला
केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नियमित सेवन से हार्ट स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
4. संतरा
संतरा में विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह धमनियों को साफ रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
5. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो दिल की सूजन को कम करने और हार्ट को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

0 comments:
Post a Comment