PF खाते और ब्याज का नया अपडेट क्या है?
EPFO के अनुसार, अगर आपने 55 साल से पहले नौकरी छोड़ी तो EPF पर 58 साल तक ब्याज मिलेगा और उसके बाद बंद हो जाएगा, जबकि 55 साल या उसके बाद रिटायर होने पर रिटायरमेंट की तारीख से 3 साल तक ही ब्याज मिलेगा, उसके बाद खाता निष्क्रिय होकर ब्याज बंद हो जाएगा
इस नियम का उद्देश्य क्या है?
EPFO का मुख्य उद्देश्य केवल ब्याज देना नहीं है, बल्कि लंबे समय से बिना उपयोग में पड़े खातों को व्यवस्थित करना भी है। कई बार कर्मचारी अपने PF खाते को रिटायरमेंट या नौकरी बदलने के बाद भी सक्रिय नहीं रखते, जिससे फंड अनक्लेम्ड रह जाता है। इस नए अपडेट का मकसद कर्मचारियों को समय पर अपने PF फंड का उपयोग करने या क्लेम करने के लिए जागरूक करना है, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।
निष्क्रिय खातों को लेकर EPFO की पहल
हाल ही में EPFO के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने निष्क्रिय खातों के लिए एक नई पहल को मंजूरी दी है। इसके तहत 1,000 रुपये या उससे कम राशि वाले निष्क्रिय खातों में ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट की सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे आगे बढ़ाकर अधिक राशि वाले खातों पर भी लागू किया जा सकता है।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए PF पर ब्याज दर कितनी?
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने PF पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर इसी स्तर पर बनी हुई है।
पिछले वर्षों में भी ब्याज दर में मामूली बदलाव देखने को मिला है
2022-23: 8.15%
2023-24: 8.25%
2024-26: 8.25% (स्थिर)

0 comments:
Post a Comment