सोने के दाम में बड़ी नरमी
ताजा बाजार रुझानों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। पिछले कुछ दिनों में इसमें लगभग ₹1,000 तक की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं, अगर पिछले उच्चतम स्तर से तुलना करें, तो सोना अब काफी नीचे आ चुका है। 29 जनवरी 2026 को सोने ने ₹1.76 लाख 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन अब यह उस स्तर से करीब ₹25,000 तक सस्ता हो गया है। जिससे खरीदारों को राहत मिली हैं।
चांदी में भी भारी गिरावट
चांदी की बात करें तो इसमें गिरावट और भी तेज रही है। हाल ही में एक किलो चांदी की कीमतों में हजारों रुपये की कमी दर्ज की गई है और यह अब लगभग ₹2.35 लाख प्रति किलो के आसपास चल रही है। अगर पुराने रिकॉर्ड की तुलना करें, तो जनवरी में चांदी ₹3.80 लाख प्रति किलो के आसपास का स्तर छुआ था। उस हिसाब से देखा जाए तो इसमें करीब ₹1.5 लाख तक की बड़ी गिरावट आ चुकी है।
कीमतें क्यों गिर रही हैं?
सोना-चांदी के दामों में आई इस गिरावट के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। पहली वजह है मुनाफावसूली। जब कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचती हैं, तो निवेशक मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली शुरू कर देते हैं, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ जाती है और कीमतें नीचे आ जाती हैं।
दूसरी वजह वैश्विक हालात हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण कभी कीमतें ऊपर जाती हैं तो कभी अचानक दबाव में आ जाती हैं। हाल के समय में इसी अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर देखने को मिला है।
0 comments:
Post a Comment