केंद्र सरकार की जबरदस्त स्कीम: बुजुर्ग किसानों को हर महीने ₹3000 पेंशन

नई दिल्ली। देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना (PM-KMY), जो खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है। यह योजना बुजुर्ग किसानों को नियमित पेंशन देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है।

क्या है यह योजना?

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना एक पेंशन स्कीम है, जिसके तहत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3,000 की पेंशन दी जाती है। यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलता है।

PM-Kisan से जुड़ना आसान

जो किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए इस स्कीम से जुड़ना और भी सरल हो जाता है। वे चाहें तो मिलने वाली सालाना ₹6,000 की राशि से ही अपना मासिक योगदान जमा कर सकते हैं। इससे किसानों को अलग से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और उनका पेंशन फंड भी बनता रहता है।

कितना देना होगा योगदान?

इस योजना में शामिल होने के लिए किसानों को हर महीने एक छोटी राशि जमा करनी होती है, जो उनकी उम्र पर निर्भर करती है:

न्यूनतम योगदान: ₹55 प्रति माह

अधिकतम योगदान: ₹200 प्रति माह

सबसे खास बात यह है कि किसान जितनी राशि जमा करता है, उतनी ही रकम केंद्र सरकार भी उसकी ओर से जोड़ती है।

कौन ले सकता है लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। इसके लिए किसान की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए, उसके पास सीमित कृषि भूमि हो। इस योजना का संचालन एलआईसी द्वारा किया जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।

आवेदन कैसे करें?

किसान इस योजना में दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद रजिस्ट्रेशन करें या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन करें। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, जमीन से जुड़े दस्तावेज आदि की जरूरत पड़ेगी।  रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद किसान को एक पेंशन कार्ड भी दिया जाता है।

0 comments:

Post a Comment