62 किलोमीटर लंबी रेललाइन
बता दें की यह प्रस्तावित रेललाइन लगभग 62 किलोमीटर लंबी होगी, जो बिहार के आरा (भोजपुर) को उत्तर प्रदेश के बलिया से सीधे जोड़ेगी। इस कनेक्टिविटी से दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा।
जल्द शुरू होगी अगली प्रक्रिया
इस रेल परियोजना के अगले चरण में जमीन अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की देरी न हो।
जनप्रतिनिधियों की पहल
इस परियोजना को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी प्रयास तेज किए हैं। पूर्व सांसद द्वारा रेल मंत्री से मुलाकात कर इस रेललाइन को जल्द शुरू करने की मांग की गई, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है।
रेलवे नेटवर्क को मजबूती
यह रेललाइन भविष्य में आसपास के कई छोटे स्टेशनों और हॉल्ट से जुड़कर बड़े रेलवे नेटवर्क का हिस्सा बनेगी। इससे न केवल यात्री ट्रेनों का संचालन आसान होगा, बल्कि माल ढुलाई में भी तेजी आएगी, जिससे स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment