सीएम नीतीश के 10 शानदार फैसले, जिसने बदल दी बिहार की तस्वीर

पटना। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लंबे समय से एक मजबूत और प्रभावशाली नेतृत्व के रूप में देखा जाता है। लगभग दो दशकों तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने राज्य की सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक तस्वीर को बदलने का काम किया। महिलाओं के सशक्तिकरण से लेकर बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुधारों तक, उनके कई कदम आज भी चर्चा में रहते हैं।

1. महिलाओं को पुलिस में 33% आरक्षण

नीतीश सरकार का एक बड़ा कदम पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना रहा। इससे राज्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी और सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिला।

2. पंचायत और नगर निकायों में 50% आरक्षण

ग्रामीण और शहरी स्तर पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया। इस फैसले ने जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को मजबूत किया।

3. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना के तहत पहले चरण में 10 हजार रुपये की सहायता दी गई। बाद में इसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक करने की योजना बनाई गई, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिला।

4. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किया

शराबबंदी को नीतीश कुमार का सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी निर्णय माना जाता है। इस फैसले का उद्देश्य सामाजिक सुधार और परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना था।

5. जीविका योजना से महिला सशक्तिकरण

जीविका परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को समूहों में जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए गए, जिससे लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

6. बिहार में सात निश्चय योजना को लागू किया

इस योजना के तहत युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। हाल ही में इसके तीसरे चरण को भी मंजूरी दी गई है, जो विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

7. नीतीश ने हर घर बिजली योजना को लागू किया

बिहार के हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य लगभग पूरा किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कनेक्शन पहुंचाकर जीवन स्तर में सुधार किया गया।

8. नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत जनगणना कराया

बिहार में जातिगत जनगणना कराना एक ऐतिहासिक निर्णय माना गया। इससे सामाजिक और आर्थिक योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिली।

9. बिहार में छात्रों के लिए साइकिल-पोशाक योजना लागू किया

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को साइकिल और स्कूल यूनिफॉर्म देने की योजना शुरू की गई। इससे स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई और बच्चों की उपस्थिति बढ़ी।

10. नीतीश कुमार ने बिहार में महादलित आयोग का गठन किया

2007 में महादलित आयोग की स्थापना कर समाज के सबसे वंचित वर्गों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए गए। इससे सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम माना गया।

0 comments:

Post a Comment