क्या है चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA)?
चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक ऐसा भत्ता है, जिसके तहत कर्मचारियों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर किए गए खर्च की आंशिक भरपाई मिलती है। इसमें ट्यूशन फीस, किताबें, यूनिफॉर्म जैसे खर्च शामिल होते हैं। इसके साथ ही हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए अलग से सब्सिडी भी दी जाती है।
रिटायरमेंट या नौकरी छूटने पर लाभ?
सरकार के स्पष्टीकरण के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी शैक्षणिक सत्र के बीच में रिटायर हो जाता है या उसे नौकरी से हटा दिया जाता है, तो उसे उस पूरे शैक्षणिक वर्ष के अंत तक CEA और हॉस्टल सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा। यह निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
सस्पेंशन या छुट्टी के दौरान नियम
अगर कोई कर्मचारी सस्पेंड है या लंबी छुट्टी पर है, तो इस स्थिति में भत्ते का लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि संबंधित अधिकारी उस अवधि को किस तरह से मान्यता देता है। यानी हर मामले में अलग-अलग निर्णय लिया जा सकता है।
कर्मचारियों को कितना मिलेगा लाभ?
नियमों के अनुसार, CEA के तहत प्रति बच्चे करीब ₹2812.5 प्रति माह का रीइम्बर्समेंट मिलता है। वहीं हॉस्टल सब्सिडी के रूप में ₹8437.5 प्रति माह तक का दावा किया जा सकता है। इस तरह कुल मिलाकर कर्मचारियों को हर महीने ₹11,250 तक की सहायता मिल सकती है। हालांकि, हॉस्टल सब्सिडी का लाभ तभी मिलेगा, जब बच्चा घर से कम से कम 50 किलोमीटर दूर स्थित किसी मान्यता प्राप्त हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा हो।
0 comments:
Post a Comment