यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: घर बैठे ऐसे करें अपना नाम चेक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची के जारी होने के बाद अब लोग घर बैठे आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह फाइनल लिस्ट विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई है, जिसमें मतदाता सूची को अपडेट किया गया है।

यूपी में कितने वोटर हैं?

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 13.39 करोड़ रह गई है। इनमें पुरुष मतदाता करीब 7.30 करोड़ और महिला मतदाता लगभग 6.09 करोड़ हैं। पिछली सूची की तुलना में इस बार बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या में कमी आई है।

वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

अब वोटर लिस्ट चेक करना पहले से काफी आसान हो गया है। आप तीन तरीकों से अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर विजिट करना होगा।

1. EPIC नंबर से खोज: आप अपने वोटर आईडी कार्ड पर दिए गए EPIC नंबर के जरिए सीधे नाम खोज सकते हैं।

2. मोबाइल नंबर से चेक: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP वेरिफिकेशन के बाद आप अपना नाम देख सकते हैं।

3. डिटेल्स भरकर सर्च: अगर आपके पास EPIC या मोबाइल नंबर नहीं है, तो नाम, उम्र, पिता/पति का नाम और विधानसभा क्षेत्र जैसी जानकारी भरकर भी आप अपना नाम खोज सकते हैं।

ऑनलाइन वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उत्तर प्रदेश राज्य, वर्ष 2026 और SIR Final Roll विकल्प चुनकर जिला, विधानसभा क्षेत्र और अन्य जानकारी भरनी होगी। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Download Selected PDFs पर क्लिक करने से आप अपनी क्षेत्र की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment