नई दिल्ली। भारतीय कृषि निर्यात क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक खबर सामने आई है। अब भारत की भिंडी के बीजों के लिए इजरायल का बाजार भी खुल गया है। यह कदम भारतीय किसानों और निर्यातकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोल सकता है।
इजरायल ने दी आयात की अनुमति
इजरायल ने भारतीय भिंडी के बीजों के आयात को मंजूरी दे दी है। हालांकि यह अनुमति पूरी तरह बिना शर्त नहीं है। इसके लिए एक विशेष परमिट सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
सख्त नियमों के साथ मिलेगा बाजार
इजरायल ने साफ किया है कि भिंडी के बीजों के साथ एक फाइटोसैनिटरी सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र इस बात की पुष्टि करेगा कि बीज किसी भी तरह के खतरनाक कीट या रोग से मुक्त हैं। इसके अलावा, निर्यात दस्तावेजों में एक अतिरिक्त घोषणा भी शामिल करनी होगी, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह पुष्टि हो सके।
आयातकों के लिए भी नियम जरूरी
केवल निर्यातकों ही नहीं, बल्कि इजरायल के आयातकों के लिए भी नियम तय किए गए हैं। उन्हें भारत से बीज मंगवाने से पहले आयात परमिट लेना जरूरी होगा। बिना इस अनुमति के कोई भी खेप स्वीकार नहीं की जाएगी।
भारत के लिए बढ़ता कृषि निर्यात बाजार
आपको बता दें की भारत पहले से ही भिंडी के बीजों के निर्यात में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले वित्तीय वर्षों में हजारों टन भिंडी और उसके बीज कई देशों को भेजे गए हैं। इसमें जर्मनी, नेपाल, यूएई, यूके, भूटान, कुवैत, कतर और सिंगापुर जैसे देश प्रमुख खरीदार हैं। अब उस नए बाजार के रूप में इजरायल का जुड़ना भारतीय कृषि निर्यात के लिए एक बड़ा विस्तार माना जा रहा है।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment