इस भत्ते से बदलेगी किस्मत! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर उछाल

नई दिल्ली। देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। महंगाई भत्ता (DA) और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तो अक्सर होती रहती है, लेकिन एक ऐसा भत्ता भी है जो कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी पर सीधा असर डालता है और वो है ट्रांसपोर्ट अलाउंस। 

आने वाले समय में इसी भत्ते में बदलाव कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल ला सकता है। आर्थिक जानकारों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर ट्रांसपोर्ट अलाउंस के स्लैब में 25 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की मासिक इन-हैंड सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

क्या होता है ट्रांसपोर्ट अलाउंस

ट्रांसपोर्ट अलाउंस वह राशि है जो सरकार अपने कर्मचारियों को घर से कार्यालय तक आने-जाने के खर्च के लिए देती है। यह भत्ता कर्मचारी के कार्यस्थल यानी शहर की श्रेणी और उसके पे लेवल पर निर्भर करता है। बड़े शहरों में काम करने वाले कर्मचारियों को आमतौर पर अधिक भत्ता मिलता है, जबकि छोटे शहरों में यह अपेक्षाकृत कम होता है।

बेसिक पे बढ़ने से बढ़ेगा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि 8वें वेतन आयोग में बेसिक वेतन में बढ़ोतरी होती है, तो इसका सीधा असर अन्य भत्तों पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी इससे अछूता नहीं रहेगा। यानी जैसे ही मूल वेतन बढ़ेगा, वैसे ही इस भत्ते की गणना का आधार भी मजबूत होगा, जिससे कुल सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

फिटमेंट फैक्टर का बड़ा रोल

फिटमेंट फैक्टर को वेतन वृद्धि का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। यदि इसमें बढ़ोतरी होती है, तो न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय उछाल आ सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर वर्तमान स्तर से फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है, तो न्यूनतम बेसिक पे में हजारों रुपये की वृद्धि संभव है। इससे अन्य भत्तों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

शहर और पे लेवल के अनुसार लाभ

ट्रांसपोर्ट अलाउंस की दरें अलग-अलग शहरों और पे लेवल के अनुसार तय की जाती हैं। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में कार्यरत कर्मचारियों को इस भत्ते का अधिक लाभ मिलता है। वहीं, उच्च पे लेवल के कर्मचारियों को निचले स्तर के कर्मचारियों की तुलना में अधिक वृद्धि का फायदा मिल सकता है।

महंगाई भत्ते से जुड़ा संबंध

आपको बता दें की महंगाई भत्ते में वृद्धि का सीधा प्रभाव ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर भी पड़ता है। जैसे-जैसे DA बढ़ता है, वैसे-वैसे यह भत्ता भी बढ़ता जाता है। वर्तमान में DA 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, जिससे कई भत्तों में पहले ही वृद्धि हो चुकी है।

0 comments:

Post a Comment