पटना हाई कोर्ट में 3 बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। पटना हाईकोर्ट में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। वर्ष 2026 में तीन अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाएँ जारी की गई हैं, जिनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला न्यायाधीश और तकनीकी सहायक के पद शामिल हैं। इन भर्तियों से न्यायालय में कई रिक्त पदों को भरा जाएगा और योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

1 .कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट भर्ती 2026

पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के 48 पदों के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इस पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 16 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ही करना होगा।

2 .जिला न्यायाधीश भर्ती 2026

इसके अलावा जिला न्यायाधीश के 8 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती न्यायिक सेवा में करियर बनाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

3 .तकनीकी सहायक भर्ती 2026

पटना हाईकोर्ट ने तकनीकी सहायक के लिए भी भर्ती अधिसूचना जारी की है, जो 25 मार्च 2026 को जारी की गई थी। इस भर्ती के तहत कुल 53 पद भरे जाएंगे। ये पद ग्रुप-C श्रेणी के अंतर्गत लेवल-5 (₹29,200 - ₹92,300 वेतनमान) में हैं, जिसमें 7वें वेतन आयोग के अनुसार भत्ते भी शामिल होंगे।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

इन तीनों भर्तियों के जरिए पटना हाईकोर्ट में कुल मिलाकर बड़ी संख्या में नियुक्तियाँ होने जा रही हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

0 comments:

Post a Comment