बिहार की सत्ता में बदलाव, नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट चौधरी नए CM

पटना।  बिहार की सियासत में एक अहम मोड़ आ गया है। लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उनके इस फैसले के बाद सत्ता की बागडोर अब नए नेतृत्व के हाथ में जाती दिख रही है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है और अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

क्यों अहम है यह फैसला

नीतीश कुमार का इस्तीफा सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। करीब दो दशक तक सत्ता की कमान संभालने के बाद उनका यह कदम राज्य के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह बदल देता है।

इस्तीफे के बाद संदेश

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए लिखा कि सरकार ने कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक कई क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे सेक्टरों में हुई प्रगति का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाओं और “7 निश्चय-3” कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिसे 2025 से 2030 तक लागू करने की बात कही गई है।

बिहार में अब आगे क्या

अब नजर इस बात पर है कि बिहार में स्मार्ट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार किस तरह काम करती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की नीतियों और विकास की दिशा दोनों को प्रभावित कर सकता है।

0 comments:

Post a Comment