यूपी में 'ब्लॉक ऑर्गनाइज़र' की बंपर भर्ती, नोटिश हुआ जारी

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होम गार्ड विभाग में ब्लॉक ऑर्गनाइज़र और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 295 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती

जारी अधिसूचना के अनुसार ब्लॉक ऑर्गनाइज़र के 243 पद और प्लाटून कमांडर के 52 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश होम गार्ड मुख्यालय, लखनऊ के अधीन की जाएगी।

शानदार वेतनमान मिलेगा

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी। ब्लॉक ऑर्गनाइज़र पद के लिए लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक वेतन मिलेगा। वहीं प्लाटून कमांडर पद के लिए लेवल-6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 तक वेतन निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तें आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएंगी।

आयु सीमा और आरक्षण

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को केवल ₹25 प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹25 ही रखा गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी और 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। वहीं आवेदन शुल्क संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 तय की गई है।

0 comments:

Post a Comment